फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: उत्पीड़न के आरोप में पति समेत 6 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं लाने पर विवाहिता संगीता निवासी लुहारी के उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति अभिनव निवासी मेरठ समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। विवाहिता का आरोप है कि उसका नंदोई आशीष निवासी कलीना खुद को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का पीए बताकर धमकी देता है।
विज्ञापन

बड़ौत पुलिस को दी शिकायत में लुहारी गांव निवासी संगीता ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2025 में अभिनव निवासी कंडेरा व हाल निवासी साईं गार्डन गंगानगर मेरठ के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने 25 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद उसने एलएलएम की पढ़ाई पूरी करने के लिए कहा तो ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद ससुर के लिए स्कूटी मंगवाई और फिर पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इसको लेकर उसका उत्पीड़न किया गया और मारने का प्रयास किया गया।
इस मामले में जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अभिनव, विनय, सास राकेश देवी, नंदोई आशीष, सोनिका, लवली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें