फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक संपत्ति नुकसान के आरोप में नौ के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। हलालपुर गांव में संपत्ति नुकसान के अंर्तगत राजस्व विभाग के अधिकरियों ने गांव के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव के किसान कुलदीप पुत्र उदयराज ने बताया कि वह करीब 50 वर्षों से जमीन पर फसल उगा रहा है। वह बृहस्पतिवार को गेहूं की फसल काटने गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी व राजस्व निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। राजस्व कानूनगो राजवीर सिंह ने बताया कि जमीन के रिकार्ड में किसी का नाम नहीं है। यह जमीन नवीन परती में दर्ज है। इस जमीन पर 2015 से रिवेन्यू बोर्ड ऑफ इलाहाबाद ने यथास्थिति का आदेश जारी किया है। थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि राजस्व अधिकारियों की तहरीर के आधार पर लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गांव के कुलदीप पुत्र उदयराज, राजकुमार, भूरू, महावीर, जयपाल पुत्रगण सूरत सिंह, अमित और रोहित पुत्र राजकुमार, लीलू पुत्र भूरू, प्रमोद पुत्र जयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें