चांदीनगर (बागपत)। वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर रोहतक फ्लाई ओवर के पास बाइक सवार पांच बदमाशों ने टेंपो चालक पर चाकू से हमला कर नगदी लूट ली।
रटौल निवासी वकील पुत्र मुराद अली टेंपो चालक है। वह प्रतिदिन रटौल से टेंपो में आलू लेकर पटौदी हरियाणा जाता है। बुधवार को वह रात्रि में टेंपो में आलू भरकर पटौदी मंडी जा रहा था। जब वह वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे रोहतक फ्लाईओवर से आगे हरियाणा पहुंचा तो कार सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और मारपीट कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। बदमाश पांच हजार की नगदी लूटकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने पटौदी अपनी रिश्तेदारों को फोन कर घटना की जानकारी दी। बाद में पटौदी पहुंचकर निजी अस्पताल में उपचार कराया। संवाद