फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई पर डिवाइडर से कार टकराने पर एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ से हरियाणा में शादी समारोह में जाते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन

चांदीनगर(बागपत)। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला व बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बागपत अस्पताल भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन

हापुड़ में सैनी विहार त्रिलोकपुर निवासी नंदकिशोर सैनी पुत्र भगवान दास शुक्रवार दोपहर परिजनों के साथ पेरिफेरल के रास्ते हरियाणा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शरफाबाद गांव के समीप नंदकिशोर की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में नंदकिशोर की मौके पर मौत हो गई। ध्रुव पुत्र प्रदीप, कुंती पत्नी नंदकिशोर व लक्ष्मीकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें