फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने बच्चे को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। किदवई नगर में जेएस मैरिज होम के पास घर के बाहर खेल रहा एक बच्चा दौड़ते वक्त कार के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को साैंप दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

किदवई नगर निवासी आबिद के अनुसार उसका छह साल का बेटा फैजान बुधवार को जेएस मैरिज होम के पास कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान दौड़ते वक्त वहां से से गुजर रही कार के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक ने नीचे उतरकर देखा तो आसपास लोगों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को कोतवाली ले आई। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें