फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, धूं-धूं जली

विज्ञापन
बागपत के गुफा मंदिर के पास हाईवे पर कार में लगी आग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सोनीपत निवासी संदीप ने बताया कि वह गुरुग्राम में एक व्यक्ति की गाड़ी का चालक है। सोमवार की रात वह गुरुग्राम से ऋषिकेश के लिए चला था।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सरूरपुर कलां गांव के समीप पहुंचा तो अचानक तीन-चार गोवंश हाइवे पर आ गए। इन गोवंश को बचाने में उसकी कार पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई। उसने खिड़की से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि आग लगने से किसी कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें