फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ई-रिक्शा में कार की टक्कर, चार लोग घायल

Sat, 05 Oct 2024 03:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। नगर में छपरौली चुंगी पर श़ुक्रवार ई-रिक्शा में कार की टक्कर हो गई। जिसमें रिक्शा चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद रिक्शा चालक व कार सवार में मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इस दौरान रिक्शा चालक के परिजनों ने कार सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

बासौली गांव निवासी अंकुर नगर मेें ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार को वह छपरौली चुंगी से सवारियों को लेकर बावली चुंगी की ओर जा रहा था, तभी वहां से गुजर रही कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। भिंड़त मेंं रिक्शा चालक अरुण व सवारियों में नीरज, पुष्पा व आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार का पीछा का शीशा भी टूट गया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
बाद में रिक्शा चालक के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने घायल रिक्शा चालक अंकुर को सीएचसी पर भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें