बागपत/रमाला। बागपत व रमाला मिल समिति का शुक्रवार को चुनाव हुआ। बागपत में 47.58 तो रमाला में 61.8 फीसदी मतदान हुआ। मतदान को लेकर बुजुर्गों, दिव्यांगों व महिलाओं में भी उत्साह देखा गया। मतदान के बाद मतगणना हुई और विजेता 107 डेलीगेट की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारियों ने विजेताओं और निर्विरोध हुए डेलीगेट को प्रमाण पत्र दिए।
बागपत मिल समिति पर 22 गांवों के 41 डेलीगेट व रमाला मिल समिति चुनाव में 36 गांवों के 66 डेलीगेट के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। बागपत में 81 प्रत्याशी व रमाला मिल समिति के चुनाव में 157 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि बागपत में 9506 किसानों में से 4523 ने मतदान किया और यहां 47.58 फीसदी मतदान हुआ। रमाला में 32026 किसानों में 19796 ने मतदान किया और 61.08 फीसदी मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद तुरंत मतगणना शुरू कराई गई।
करीब तीन घंटे चली मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा कर दी गई। विजेताओं के साथ-साथ निर्विरोध हुए डेलीगेट्स को भी प्रमाणपत्र देकर जीत की घोषणा की। जीतने के बाद डेलीगेट ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
- निर्विरोध चुने गए 152 डेलीगेट को प्रमाण पत्र दिए गए
बागपत व रमाला मिल समिति में डेलीगेट के चुनाव में 152 निर्विरोध चुने गए डेलीगेट को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बागपत में 128 तो रमाला में 24 डेलीगेट निर्विरोध चुने गए। बागपत में निर्वाचन अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण, मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप बालियान व रमाला में एसडीएम मनीष कुमार यादव ने प्रमाण पत्र दिए। बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
- युवक की मौत के गम में डूबा बिचपड़ी, नहीं किया मतदान
बिचपड़ी गांव में बागपत मिल समिति के डेलीगेट के चुनाव के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को मतदान होना था और गांव में 303 मतदाता थे, लेकिन वहां एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक की मौत के गम में पूरा गांव डूब गया। गांव से एक भी व्यक्ति मतदान करने के लिए नहीं पहुंचा, जिससे गांव का चुनाव निरस्त करना पड़ा।
- सपा विधायक की बहन ने जीत दर्ज की
रमाला। सपा विधायक व पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश की बहन कृष्णा देवी किरठल गांव से डेलीगेट पद पर भारी मतों से विजयी घोषित की गईं। कृष्णा देवी ने बताया कि वह उपसभापति पद की दावेदार हैं और जीत के बाद किसानों के हित में कार्य करेंगी। जीत के बाद विकास चौहान, अनिल चौहान, सुधीर प्रमुख ने उनका स्वागत किया।
-ये हुए निर्वाचित
बागपत मिल समिति : मवीकलां से कृष्णपाल, पीतम सिंह, चौहल्दा से अंकुर, निरोजपुर से मांगेराम, राजेंद्र, बाघू से नरेंद्र सिंह, रामनिवास, सिंघावली से धर्मेंद्र, लक्ष्मण सिंह, कानौली से दिनेश, बिजेंद्र, संतोषपुर से चतर सिंह, सतपाल, बसा टीकरी से ब्रजपाल, रामपाल, मेवला से पवन सिंह, सिखेड़ा से राधेश्याम, ढिकौली से राहुल, विरेंद्र, मीतली से रामकुमार, शशिकांत, अग्रवाल मंडी टटीरी से रणवीर, राकेश, गाधी से ओमदत्त, जगवीर सिंह, पिलाना से योगेंद्र, राकेश, बिहारीपुर से धर्मपाल, सुभाष, लधवाड़ी से ओमबीर, सतीश कुमार, फैजपुर निनाना से मंजू देवी, संदीप, खेड़ा इस्लामपुर से जितेंद्र, रोशनी देवी, फैजल्लापुर से कपिल, राजीव कुमार, सुल्तानपुर हटाना से रेखा देवी, सत्यपाल, खट्टा प्रहलादपुर से महीपाल, रामनिवास निर्वाचित हुए।
रमाला मिल समिति : असारा से साहिन, मासूम, बिराल नदी से शिमला, दिनेश, भनेडा से सोहनवीरी, देशपाल, हरियाखेडा से सरला, संतोष, जिवानी से सुभाष तोमर, संजीव कुमार, अशरफाबाद थल से जमील, महताब, भगवानपुर नांगल से जमील अहमद, रणधीर, भभीसा से मनोज कुमार, पुष्पेंद्र, डांगरोल से अनिल, विरेंद्र, कासिमपुर खेड़ी से सतेंद्र, रोबिन तोमर, इब्राहिमपुर माजरा से यशबीर, कुलदीप, फतेहपुर चक से राजीव, जयकुमार, बराल से नरेश, विवेक, किरठल से कृष्णा देवी, राजबहादुर, लूंब से अनुज, जितेंद्र, हेवा से राजीव, महीपाल, ककडीपुर से साकेत, अरविंद, गंगेरू से रामकुमार, देवी सिंह, खेड़ा कुर्तान से राजेंद्र, संजय, डुंडूखेड़ा से राजकुमार, रामबीर, इस्सोपुर टील से पीतम, महेंद्र, टीकरी से सतेंद्र, जितेंद्र, दोघट से महीपाल सिंह, सतेंद्र, गांगनौली से प्रवेंद्र उर्फ मिंटू, विकास, गोपालपुर खड़ाना से ओमपाल, अनिता, तुगाना से राहुल कुमार, पुष्पेंद्र, नांगल से सुमन देवी, कृष्णपाल, नाला से गजेंद्र पंवार, गीता, भारसी से प्रवेश चौधरी, कृष्णपाल, घसौली से सलाउउल्ला, राधिका उर्फ डोली, चढ़ाव से संदीप, संजय कुमार, रमाला से योगेश, हरपाल, सूप से धर्मेंद्र सिंह, संजीव कुमार, सोंटी से नरेश, पंकज, किशनपुर से राहुल, यशपाल चुने गए है।