संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। उसमें सवार बैंककर्मी अजित निवासी नोएडा ने कार से कूदकर जान बचाई। ईपीई पर बागपत टोल पर सोमवार की रात बड़ौत में नोएडा जा रहे बैंक कर्मी अजित की कार अचानक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। बैंककर्मी अजित ने बताया कि डिवाइडर से टकराते ही कार में आग लग गई। इसके बाद वहां आये अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बैंककर्मी अजित ने बताया कि ड्यूटी के बाद परिचित के यहां रुक गए थे। इसके वाद देर रात लौटते समय हादसा हो गया। आग लगने से पूरी कार जलकर राख हो गई। इस दौरान ईपीई पर थोड़ी देर जाम की स्थिति बनी रही। इस मामले में जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि आग लगने की जांच की जा रही है।