फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद कार और ट्रक चालक में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कार में ट्रक की साइड लग गई। इसके बाद कार और ट्रक चालक में मारपीट हो गई। इस कारण हाईवे पर जाम लग गया। इससे सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी हुई। कोतवाली पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों की मारपीट बंद कराई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। पुलिस को आवागमन सुचारु कराने में तीन घंटे तक पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

बड़ौत निवासी राजेश कुमार गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। रविवार को शाम के समय वह बड़ौत में परिजनों से मिलने आए थे। सोमवार को सुबह के समय वह कार में सवार होकर वापस गाजियाबाद लौट रहे थे। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पाठशाला बस स्टैंड के पास पहुंचे। तभी एक ट्रक उनकी कार को ओवरटेक करने लगा। तभी ट्रक की कार में साइड लग गई। इससे कार चालक को गुस्सा आ गया और उन्होंने कार को हाईवे के बीचों बीच खड़ी कर ट्रक को रुकवा लिया। कार और ट्रक चालक के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम लगा देखकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया और उनके वाहनों को मार्ग से हटवाया। इसके बाद दोनों अपने अपने वाहनों को लेकर वहां से रवाना हो गए, लेकिन तीन घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे सैकड़ों वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरआरएफ के जवानों और कोतवाली पुलिस ने कई घंटे कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाकर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें