दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक व कार सवार युवकों में होती मारपीट का वायरल वीडियो
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक और कार सवार युवकों में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान हाईवे भी लगभग एक घंटा जाम रहा। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत मेें आ गई है और मारपीट करने वालों की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कार और बाइक की साइड लगने के बाद कहासुनी हो गई। जिसके बाद बाइक सवार ने बाइक को हाईवे पर लगा दी। इससे हाईवे पर जाम लग गया। देखते ही देखते उनके बीच गाली-गलौज होते हुए मारपीट भी शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। मारपीट का यह मामला बावली चुंगी का बताया जा रहा है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के जरिए मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।