फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीद की जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीद की पत्नी कई साल से अफसरों के चक्कर काट रही है, क्योंकि उसके पति के शहीद के बाद सरकार की ओर से मिली पट्टे की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। पीड़िता अधिकारियों से शिकायत कर भूमि को कब्जामुक्त कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन नतीजा शून्य है।
विज्ञापन



1971 में बलिदान हुए थे जयपाल सिंह
बरवाला गांव की रहने वाली महेंद्री ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति जयपाल सिंह वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए थे। इसके बाद उसे 5060 वर्ग मीटर भूमि पट्टे पर दी गई थी। पट्टे की जमीन पर दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। शहीद की पत्नी ने बताया कि वह एक ऐसे व्यक्ति की पत्नी है, जिसने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भूमि काे कब्जामुक्त कराए।
विज्ञापन


वर्जन-
मामला संज्ञान में आया है। राजस्व विभाग की टीम को जांच के लिए भेजकर जल्द पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।- सुभाष सिंह एसडीएम बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें