फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मेघनाद-कुंभकरण के मारे जाने से लंका में छाया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 7
विज्ञापन

बिनौली। तितरौदा गांव की धर्मशाला के पास अनमोल रामलीला पार्टी के सौजन्य से चल रहे रामलीला मंचन में डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार पांडेय के निर्देशन में कुम्भकर्ण व मेघनाद वध का मंचन किया गया। रावण दरबार में अंगद के युद्ध के ऐलान की घोषणा करने के बाद राम सेना ने लंका पर चढ़ाई कर दी। युद्ध में लंका के कई योद्धा मारे गए। इसके बाद रावण ने अपने पुत्र मेघनाद को युद्ध के लिए भेजा। युद्ध में मेघनाद ने शक्ति बाण चलाकर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर आने पर लक्ष्मण के मूर्छा खुली। इसके बाद युद्ध में मेघनाद व कुम्भकर्ण मारे जाते हैं। उधर, बिनौली में श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी बिनौली के सौजन्य से शिव मंदिर प्रांगण में डायरेक्टर प्रवीन उर्फ पप्पन गुप्ता के निर्देशन में चल रहे रामलीला मंचन में रविवार रात अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति लीला का सजीव मनमोहक मंचन किया गया। मंचन में लंका दहन के पश्चात प्रभु राम प्रसन्न हो भक्त हनुमान को अपने हृदय से लगा लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें