- बिजलीघर कई वर्षों से चल रहे थे ओवरलोड, विद्युत कटौती से होती थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बडौत। ऊर्जा निगम ने गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए बड़ौत, दोघट, कुर्डी, इब्राहिमपुर माजरा समेत पांच बिजलीघरों की क्षमता बढ़ा दी है। ये बिजलीघर कई वर्षो से ओवरलोड चल रहे थे, जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती का सामना करना पड़ता था।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही ओवरलोड़ बिजलीघरों से उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं मिल पाती थी। कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। एक्सईएन प्रथम बृजेश कुमार यादव ने बताया कि इब्राहिमपुर माजरा बिजलीघर की क्षमता बढ़ाकर दस से 15 एमवीए, असारा बिजलीघर की क्षमता पांच से बढ़ाकर दस एमवीए, बड़ौत के कोताना रोड की क्षमता पांच से बढ़ाकर दस एमवीए, दोघट बिजलीघर की क्षमता बढ़ाकर दस से 15 एमवीए, कुर्डी बिजलीघर की क्षमता पांच से दस एमवीए की गई। बताया कि क्षमता बढ़ने से उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति मिलेगी।