बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर कांहड मंदिर के पास कैंटर और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें कैंटर चालक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
गाजियाबाद की ट्रानिका सिटी से आरओ के प्लास्टिक सामान भरकर ले जा रही कैंटर की कांहड मंदिर के पास बुढ़ाना की ओर से आ रहे ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
इसमे कैंटर चालक हसनपुर मसूरी निवासी सूरज उर्फ नीलू पुत्र उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची दोघट पुलिस ने घायल को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया।
रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। दोघट थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कैंटर चालक की मौत हो गई है। उनके परिजन मौके पर पहुंच गए है।