रमाला। दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर जिवाना टोल प्लाजा के समीप बरवाला कट पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई । मंगलवार शाम को किरठल निवासी आजय पुत्र रोहतास (20) अपने घर से बड़ौत मोबाइल फोन लेने के लिए गया था। दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर बरवाला कट के सामने तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।