फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में फ्री सफर नहीं कर पाए अभ्यर्थी

विज्ञापन
परीक्षा रदद होने के बाद सीएम द्वारा किया गया टवीट - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
परीक्षा रद्द होने के बाद सीएम ने किया था ट्वीट
विज्ञापन

नहीं माने चालक व परिचालक, हुई नोकझोंक
बड़ौत। शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि प्रदेश सरकार अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है। एक माह के अंदर पुन: परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए आने जाने के लिए यूपी रोडवेज कारपोरेशन की ओर से बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। मगर, यह आदेश सिर्फ ट्वीटर तक ही सीमित होकर रह गया। एडमिट कार्ड दिखाने के बावजूद अभ्यर्थी बसों में फ्री सफर नहीं कर पाए। उनकी चालक और परिचालकों से नोकझोंक भी हुई।
अभ्यर्थी राहुल भारद्वाज ने बताया कि सीएम ने ट्वीट कर बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री सफर करने के आदेश दिए थे, लेकिन न तो परिचालक माना और न ही चालक व अन्य अधिकारी। अभ्यर्थी पूनम ने बताया कि बसों में फ्री का सफर की बात तो दूर सीट तक नहीं नसीब हुई। अभ्यर्थी अखिलेश कुमार के सामने भी यही दिक्कतें हुई। ज्यादातर बसों में किसी भी चालक व परिचालक ने आदेश न होने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बड़ौत डिपो के संचालन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि सीएम ने आगामी टीईटी परीक्षा के लिए यह आदेश दिया है। रद्द हुई परीक्षा के लिए कोई आदेश नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें