- जिवाना गुलियांन की एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली
- अगले दो दिनों तक केनरा बैंक बिनौली रहेगा बंद
बिनौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व बिनौली के अंतर्गत कोविड-19 जांच टीम द्वारा बिनौली मैप के द्वारा 102 व्यक्तियों की जांच की गई। जिसमें केनरा बैंक बिनौली के शाखा प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव मिले।
ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार के निर्देशन में टीम ने बिनौली में 102 व्यक्तियों का एंटीजन टेस्ट किया। जिसमें केनरा बैंक बिनौली के शाखा प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव मिले। शाखा प्रबंधक के कोरोना पॉजिटिव मिलते ही स्वास्थ विभाग की टीम ने बैंक में मौजूद तीन स्टाफ के लोगों का और एंटीजन टेस्ट लिया। जो नगेटिव मिले। वहीं कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि जिवाना गांव की गर्भवती महिला जो मेरठ में प्रसव कराने के लिए भर्ती हुई थी, वह भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक केनरा बैंक बिनौली बंद रहेगा, स्वास्थ विभाग द्वारा बैंक को सैनिटाइज कराया जायेगा।