फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिवाली के त्योहार पर प्रदूषण नहीं करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भगवान परशुराम संघ के तत्वावधान बागपत के पक्का घाट स्थित भगवान परशुराम भवन में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवाली पर प्रदूषण नहीं करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सोमदत्त शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान परशुराम का पूजन कर किया। इसके उपरांत पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने कहा कि दीपावली प्रकाश का त्योहार है। उन्होंने त्योहार पर प्रदूषण न फैलाने और आपसी सौहार्द व प्रेम के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। इस दौरान महासचिव गगन गौड़, विजय कौशिक, राधेश्याम शर्मा, वेदप्रकाश भारद्वाज, अजय कुमार शर्मा, सुधाकर स्वामी, सोहनवीर शर्मा, अजय शंकर शर्मा, हिमांशु कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें