फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल में कैडेट्स ने दिखाई जांबाजी

Sun, 25 Sep 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बागपत। नागरिक सुरक्षा के कैडेटों ने हादसों, आतंकी हमलों, दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदा के काल्पनिक दृश्य दिखला कर बचाव के तौर-तरीके बताए। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा विपरीत स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। इसमें काल्पनिक प्रदर्शन में घर में सिलेंडर से लगी आग को नियंत्रित कर दिखाया। 
विज्ञापन


डीएम हृदय शंकर तिवारी ने गेट-वे इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में मॉक ड्रिल एक्सरसाइज के अंतर्गत भूकंप, हवाई हमलों और आतंकवादी गतिविधियों से बचाव का काल्पनिक प्रदर्शन का  शुभारंभ किया। उन्होंने कहा जनमानस के जान माल की आपदा के समय किस प्रकार बचाव किया जाना है।

उधर, मॉक ड्रिल में दिखाया बाढ़, आग लगने, घर में सिलेंडर फटने आदि के समय किस प्रकार नागरिक सुरक्षा बागपत के कैडेटों ने घायलों को निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया। इससे सीख लेकर आम जनमानस भी आपदा के समय घायलों के उपचार, उनके जान-माल की सुरक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन


  प्रदर्शन में बागपत एवं गाजियाबाद जनपद के नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों द्वारा प्रदर्शन कर दिखाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. रविंद्र मिश्रा, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, डीआईओएस पीके मिश्रा, जसवंत सिंह, राकेश कुमार आर्य, मोहन कुमार, सुधीर कुमार और अमित चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें