फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 19 मृतक किसानों के परिजनों को पांच-पांच लाख देकर लगाया जख्म पर मरहम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सांड़ की टक्कर और सड़क हादसों में जान गंवाने वाले मृतक किसानों के परिजनों को प्रशासन ने मुख्यमंत्री कृषक कल्याण दुर्घटना बीमा योजना से लाभ दिलाकर मरहम लगाया गया। जिले के 19 किसानों के परिजनों के खातों में पांच-पांच लाख रुपये भेजे गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कृषक कल्याण दुर्घटना योजना की बैठक की गई, जिसमें मुख्यमंत्री कृषक कल्याण दुर्घटना योजना के तहत 43 आवेदन प्राप्त किये गए। जांच में 30 किसानों की हादसों में मौत होने, एक दिव्यांग किसान की मौत होने का दावा सही मिला। वहीं चार मामलों में मौत होने के कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण अगली बैठक में सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा आठ किसानों की मौत होने के मामलों में शासनादेश का हवाला देते हुए निरस्त कर दिया गया।
एक करोड़ 46 लाख रुपये की मांग की
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में किसानों के परिजनों को योजना का लाभ दिलाने के लिए राजस्व विभाग ने शासन से एक करोड़ 46 लाख रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें