फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ओवरब्रिज से शुरू हुआ बुढ़ाना मार्ग पर चलने वाली बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
-चार साल से बावली अंडरपास से हो रहा था बसों का संचालन, लोगों को करना पड़ रहा था परेशानियों का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बुढ़ाना मार्ग पर बने ओवरब्रिज से बुधवार को बसों का संचालन शुरू हो गया है। चार साल के लंबे इंतजार के बाद यह मार्ग खुलने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। पहले बसों को बावली अंडरपास से गुजरना पड़ता था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी।
करीब चार साल से बुढ़ाना मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान बड़ौत से बुढ़ाना जाने वाली सभी बसें बावली अंडरपास से संचालित हो रही थीं। शहर के लोगों को बस पकड़ने के लिए लगभग दो किलोमीटर दूर लोहड्डा पुलिया पर जाना पड़ता था। इसमें उनका काफी समय बर्बाद होता था। ओवरब्रिज के खुलने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बसों का संचालन शुरू किया। अब बसें मीरापुर रजबहे पटरी से होते हुए ओवरब्रिज से गुजरेंगी। जनता वैदिक कॉलेज के पास रजबहे के पुल पर सभी बसें रुकेंगी।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के शुरू होने से शहर के लोगों को अब बस पकड़ने के लिए बावली चुंगी या लोहड्डा पुलिया पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनके समय की बचत होगी। विद्यार्थियों को भी काफी सुविधा होगी, क्योंकि वे अब कॉलेज के बाहर से ही बस पकड़ सकेंगे। यह कदम दैनिक यात्रियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन

वर्जन
बुढ़ाना मार्ग की बसों का संचालन बावली अंडरपास से बंद कर ओवरब्रिज से शुरू कर दिया गया है। शहर के बाहर बस पकड़ने नहीं जाना पड़ेगा, जिसका काफी लाभ मिलेगा। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें