बड़ौत। अनलॉक-वन में छूट दिए जाने के बावजूद यात्री घरों से नहीं निकल रही है। इस सड़कों पर बसें खाली दौड़ रही है। बता दें कि लॉकडाउन-4 के बाद केन्द्र सरकार ने अनलॉक-वन की घोषणा करते हुए परिवहन विभाग को बसें चलाने की अनुमति दे दी थी।इसके बाद सड़कों पर बसें दौड़ने लगी। मगर, पर्याप्त संख्या मेें यात्री न मिलने के कारण सड़कों पर बसें खाली दौड़ रही है। चालक व परिचालक घंटों तक यात्रियों की बांट जोहते रहते है। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। संचालन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि अभी पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल पा रहे है। बताया कि जब 25 यात्री एकत्रित हो जाते है तो उन्हें बसों में बैठाकर रवाना कर दिया जाता है।