फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: समय सारिणी से चलती नहीं मिलीं बसें

Sun, 03 Mar 2024 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- एआरएम ने जताई नाराजगी, हिदायत दी
विज्ञापन

बड़ौत। बावली चुंगी बस स्टैण्ड से बसों का संचालन समय सारिणी के अनुसार नहीं किया जा रहा है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। एआरएम ने इस संबंध में हिदायत दी है।
बता दें कि इस समय बड़ौत डिपो में 88 बसें निगम व 60 से अधिक बसें अनुबंधित संचालित है, बड़ौत डिपो को छोड़कर ज्यादातर बसों का संचालन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित बावली चुंगी बस स्टैंड से होता है। यहां से दिल्ली की ओर जाने वाली बसों के अलावा बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार आदि जगहों के साथ-साथ शामली, सहारनुपर समेत अन्य जगहों के लिए संचालन होता है, लेकिन इन बसों का समय सारिणी के मुताबिक संचालन नहीं हो पा रहा है, जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में अनिल, सुखवीर, प्रमोद, आजाद, महेश, पवन आदि ने इस संबंध में एआरएम समेत अन्य अधिकारियों को शिकायत भी की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। बाद में शिकायत आरएम मेरठ के पास पहुंची, तो एआरएम बड़ौत ने मामले को गंभीरता से दिखाया। एआरएम को ज्यादा बसों का संचालन बिना समय सारिणी के होता मिला। इसको लेकर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। एआरएम भुनेश्वर कुमार ने बताया कि सभी चालकों को समय सारिणी के मुताबिक बसों के संचालन के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें