फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईवे पर शाम के समय दिल्ली की ओर जाने वाली बसों का नहीं होता संचालन

Mon, 24 Jun 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शाम होते ही दिल्ली की ओर जाने वाली बसों के पहिया थम जाते हैं। इस कारण मजबूरी में यात्रियों को या तो अपने निजी वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है या फिर डग्गामार वाहन में दोगुना किराया देकर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभागीय रिकाॅर्ड के अनुसार बड़ौत डिपो के पास 113 निगम और 45 बसें अनुबंधित हैं। मगर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अधिकांश बसों की सेवा आपको केवल दिन के समय ही मिल सकती हैं, क्योंकि शाम होते ही यहां बसें बंद हो जाती हैं। इस कारण दिल्ली, खेकड़ा, लोनी, गाजियाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह हाल तब है जब बागपत से दिल्ली मात्र 52 किमी दूर है। बहुत से लोग दिल्ली में नौकरी करते हैं, लेकिन शाम के समय उन्हें परिवहन सेवाओं से वंचित रहना पड़ता है।

ये बोले यात्री
किसी न किसी काम से सप्ताह में कम से कम दो बार दिल्ली जाना पड़ता है, लेकिन शाम के समय बसों के न मिलने पर दिक्कतें होती हैं, ऐसे में डग्गामार वाहनों में ही दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। - सोनू तोमर
विज्ञापन


वर्जन
आठ बजे तक दिल्ली की ओर जाने वाली बसों का संचालन किया जाता है, उसके बाद सहारनपुर डिपो की बसें दिल्ली जाती है - प्रमोद कुमार बस संचालन प्रभारी बड़ौत डिपो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें