फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत से सीतापुर व हरदोई सवारियों को लेकर जा रही बसों का सीज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर डग्गामार बसों के खिलाफ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और उपसंभागीय विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

रविवार रात पानीपत से हरदोई और सीतुपर जा रहीं दो बसों को सीज कर दिया है। परिवहन निगम ने दोनों बसों के मालिक से 62 हजार व उपसंभागीय विभाग ने 1.31 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। बड़ौत डिपो के स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र मान ने बताया कि ईस्टर्न पेिरफेरल एक्सप्रेसवे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान हरियाणा की ओर से आ रही स्लीपर और मिनी बस को रोककर चेकिंग की गई। दोनों बसों में अवैध रूप से यात्रियों को ले जाया जा रहा था। दोनों बसें हरियाणा के पानीपत से आ रही थीं एक को हरदोई और दूसरी को सीतापुर जाना था। दोनों बसों में बैठे लोगों को निगम की बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए भेजा गया। परिवहन विभाग की ओर से बसों के मालिक से राजस्व के 62 हजार रुपये वसूले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें