-एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब पर चैंपियनशिप का तीसरा दिन
फोटो संख्या 8
बिनौली। अंगदपुर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब पर चल रही पांचवीं एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग चैम्पियनशिप में तीसरे दिन रविवार को शामली के शूटरों ने बढ़त बनाई।
चैंपियनशिप के तीसरे दिन रविवार को दस मीटर एयर राइफल यूथ वोमेन में अनुराधा सोनीपत 383, यूथ मेन में सुभीत शर्मा शामली 390, सीनियर मेन में सिविकापाल शामली 392, दस मीटर एयर पिस्टल सीनियर मेन में चिराग शर्मा बागपत 588, दस मीटर एयर राइफल पीप साइट सीनियर मेन में यश नेन सोनीपत, दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर मेन में जतिन निर्वाल शामली 574, दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर मेन में अभय धामा बागपत 575, निखिल बागपत 576, दस मीटर एयर राइफल यूथ मेन में अक्षित कुमार शामली 394, दस मीटर एयर राइफल जूनियर वोमेन में प्रांजल मांगलिक हापुड़ 381 अंक प्राप्त के चैंपियनशिप में बढ़त बनाए हुए हैं। चैंपियनशिप में निर्णायक व ऑफिसियल, मनोज तोमर, हसन मलिक, बिट्टू खान, वाजिद खान, कपिल तोमर, साहिल, नकुल राठी, डोली, ज्योति मौजूद रहे।