फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बढ़ाएं गए बसों के चक्कर

Thu, 09 May 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। डिपो में बसों की कमी को पूरा करने के लिए विभाग ने बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

डिपो में 113 बसें निगम व 45 बसें अनुबंधित है। इनमें से तकरीबन 30 से अधिक बसें चालकों की कमी से डिपो में काफी समय से धूल फांक रही हैं। इसके अलावा तकरीबन 40 से अधिक बसें प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण के चुनाव कराने के लिए जनपद से बाहर गई हुई हैं। ऐसे में डिपो में बसों की कमी पड़ गई है। बसों में कमी के चलते यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। घंटों बस स्टैंड पर यात्री खड़े होकर बस का इंतजार करते रहते हैं, बस आती है, और चंद मिनटों में यात्रियों से भर जाती है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी ओर बढ़ जाती है। फिलहाल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए डिपो ने बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े। स्टेशन प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि बसों की कमी को देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें