फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के लिए बस सेवाएं ठप

Sat, 26 Aug 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
यूपी-हरियाणा बॉडर स्थित निवाड़ा चौकी पर चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के कोर्ट में दोषी साबित होने के साथ ही यहां बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही पुलिस प्रशासन ने परिवहन सेवाओं पर असर पर भी नजर रखी। सीमा से लगते हरियाणा राज्य में रोडवेज और निजी बस सेवाओं पर सबसे अधिक असर पड़ा। हरियाणा के लिए बसें न मिलने से दिक्कतें छात्र-छात्राओं को रहीं।
विज्ञापन


शुक्रवार को हरियाणा के सोनीपत जिले से आने वाली रोडवेज बसों की सेवाएं ठप रही। सुबह से ही यात्रियों को आवागमन को लेकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बड़ौत, बागपत और अन्य जगहों से सोनीपत के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

बस सेवा ठप रहने के कारण यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों और निजी वाहनों मेें सफर करना पड़ा। हालांकि दिन के अपेक्षा शुक्रवार को यात्रियों की संख्या बस अड्डे पर कम रही। अधिकांश लोग कहीं जाने से बचते रहे। उधर, बड़ौत डिपो के स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना का कहना था कि डिपो से हरियाणा के लिए कोई बस सेवा नहीं है।
विज्ञापन


पंचकूला में छपरौली विधायक के घर पर हमला, तोड़फोड़
बागपत। छपरौली के रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के पंचकूला स्थित आवास पर भी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने हमला कर दिया। आवास के मुख्य गेट पर गार्ड पोस्ट पर तोड़फोड़ कर अनुयायी फरार हो गए।

विधायक ने बताया कि परिवार के सदस्य एक दिन पहले ही यहां से शिफ्ट कर दिए गए थे। आवास पर नौकर और गार्ड ही निगरानी कर रहे हैं। रालोद विधायक का रमाला और बड़ौत के अलावा पंचकूला के सेक्टर चार में आवास है। विधायक की पत्नी सुमन चौहान के साथ परिवार के सदस्य यहीं रहते हैं।

विधायक ने बताया कि पिछले कई दिन से यहां पर तनाव के हालात थे। इस कारण परिवार के सदस्यों को बृहस्पतिवार शाम ही यहां से सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया था। शुक्रवार सुबह कोठी से कुछ कीमती सामान और कारों को भी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया।

विधायक स्वयं शुक्रवार को लखनऊ में थे और देर शाम ही दिल्ली पहुंचे। उन्होंने बताया कि फैसले के बाद सेक्टर चार स्थित उनके आवास में डेरा अनुयायियों ने घुसने का प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मुख्य गेट पर गार्ड पोस्ट  में डेरा अनुयायियों ने तोड़फोड़ की है। आवास पर इस वक्त नौकरों के अलावा गार्ड मौजूद हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें