फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के परिचालक व यात्रियों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस परिचालक और यात्रियों में मारपीट
विज्ञापन

बड़ौत। बड़ौत से लोनी जा रही मिनी बस में पैसे को लेकर टिकट न देने पर परिचालक व यात्रियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट हो गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्यौढ़ी गांव के पास सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

शनिवार को एक मिनी बस बड़ौत से लोनी जा रही थी। बस में बावली गांव निवासी कुछ युवक लोनी के लिए चढ़े और 60-60 रूपये देकर परिचालक से टिकट मांगा। इस पर परिचालक ने युवकों को टिकट नहीं दिया और सभी युवकों से दो-दो रूपये ओर मांगे। इस पर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्यौढी गांव के पास चालक ने बस रोक दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें