फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बस चालकों की मनमानी यात्रियों पर पड़ रही भारी

विज्ञापन
बड़ौत सराय मार्ग पर डग्गामार वाहन में यात्रा करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर बस चालकों की मनमानी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि डेढ़ से दो घंटे बैठकर यात्रियों को बसों के चलने का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों से खचाखच बस भरने के बाद ही बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन लगातार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे यात्रियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

आपको बता दें कि बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर गुराना, बड़ावद, फतेहपुर, नंगला, तितरौदा, धनौरा सिल्वर, कैडवा, कंबाला, गढ़ी सहित 20 से अधिक गांव पड़ते हैं। जिनमें से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री बड़ौत के लिए आवागमन करते हैं, लेकिन इस मार्ग पर बसों का संचालन मनमाना ढंग से किया जा रहा है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। यात्रियों को मात्र 10 से 15 किलोमीटर का सफर करने दो से ढाई घंटे बर्बाद करने पड़ते हैं, क्योंकि यात्रियों से खचाखच भरने के बाद ही बस चालक रवाना होता है और खचाखच बस भरने में डेढ़ से दो घंटे आराम से लग जाते है, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे यात्रियों में रोष व्याप्त है।

- ये बोले यात्री
बड़ौत से फतेहपुर पुट्ठी गांव मात्र छह किलोमीटर पड़ता है, लेकिन बसों में सफर कर गांव तक पहुंचने के लिए दो से ढाई घंटे लगते हैं, जबकि यह सफर मात्र 20 मिनट का है। ऐसे में कई बार डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ता है। -अभिषेक
विज्ञापन


तहसील गेट के पास से बसों का संचालन होता है, लेकिन जब तक बस यात्रियों से खचाखच नहीं भर जाती, तब तक बस चालक बस को नहीं चलाता। जिस कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों बसों में बैठकर बस चलने का इंतजार करना पड़ता है, इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन न होने के कारण मिनी बस चालक मनमानी कर रहे है। - प्रेमचन्द
विज्ञापन


वर्जन - शिकायत प्राप्त हो रही है, इस संबंध में जल्द ही निरीक्षण कर बस चालकों को हिदायत दी जाएगी। - रामदास एआरएम बड़ौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें