फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छात्रों के नामांकन में लापरवाही बरतने पर 20 काॅलेजों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत छात्रों का ऑनलाइन नामांकन न कराने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने 20 राजकीय और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने छात्रों का नामांकन न कराने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत 31 अगस्त तक छात्रों के नामांकन कराने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के बावजूद दो राजकीय हाईस्कूल और 18 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य छात्राें का नामांकन कराने में लापरवाही बरत रहे हैं।
- इन विद्यालयों को जारी किया गया नोटिस
राजकीय हाईस्कूल सूप, राजकीय हाईस्कूल बदरखा, गांधी स्मारक इंटर काॅलेज दोघट, जवाहर कृषक इंटर काॅलेज धनौरा टीकरी, सर्वहितकारी इंटर काॅलेज बिनौली, बीपी इंटर काॅलेज बिजवाड़ा, आदर्श इंटर काॅलेज डौला, एमजीएम इंटर काॅलेज ढिकौली, गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज खेकड़ा, किसान इंटर काॅलेज मवीकलां, सेंट मैरी इंटर काॅलेज रटौल, हजारीलाल मेमोरियल इंटर काॅलेज खैला, विवेकानंद हाईस्कूल गोठरा, जनता इंटर काॅलेज सूजरा, जनविजय इंटर काॅलेज कुर्डी नांगल, वृहत समाज सुधार इंटर काॅलेज छपरौली, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर काॅलेज फैजपुर निनाना, मुस्लिम इंटर काॅलेज असारा, डीएवी इंटर काॅलेज किशनपुर बराल और श्री शाहमल स्मारक इंटर काॅलेज बिजरौल।
विज्ञापन

- - इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत लापरवाही बरतने पर 20 विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। छात्रों का नामांकन न कराने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें