पहले ही दिन सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ प्रभावित
यहां ट्रकों के पहिये पूरी तरह से जाम रहे, जिसका असर कारोबार पर भी पड़ा हड़ताल के चलते 400 ईंट भट्ठों से ईंटों की सप्लाई पूरी तरह से बंद रही और फैक्टरियों से सामान न भेजा जा सका। इस तरह करीब सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं जिस तरह से तीन जनवरी तक यह हड़ताल रहेगी, उससे स्थिति काफी खराब हो सकती है।
चौक पर दो घंटे तक खड़ा रहा
बागपत के अंकित का कहना है कि वह ड्यूटी पर दिल्ली जा रहा था। दो घंटे तक ठंड में राष्ट्र वंदना चौक पर खड़ा रहने के बाद भी बंस नहीं आई। इसके बाद घर से वाहन मंगवाकर दिल्ली जाना पड़ा।
बस का इंतजार करके वापस ही लौटना पड़ा
बागपत के पुराने कस्बे के रहने वाले किशन माहेश्वरी ने बताया कि वह निजी कार्य के लिए दिल्ली जाने को घर से निकले थे। घंटों तक सड़क पर खड़े रहे और परेशान होकर वापस लौटना पड़ा, क्योंकि उनको बस नहीं मिल सकी।
सौ रुपये किराया मांगा, मजबूरी में देना पड़ा
घटौली के रहने वाले महेंद्र ने बताया कि वह बालैनी तक जाने के लिए घंटों तक खड़े रहे। एक ईको गाड़ी वाला आया और उसने बालैनी के सौ रुपये मांगे, जबकि वहां तक 35 रुपये किराया लगता है। मजबूरी में उसमें बैठकर जाना पड़ा।