फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज करतब, ईदगाह करबला में दफन किए ताजिए

विज्ञापन
बागपत के शौकत मार्किट में मुहर्रम पर आग का करतब दिखाते हुए - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
हैरतअंगेज करतब, ईदगाह करबला में दफन किए ताजिए
विज्ञापन

बागपत। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शहर में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। अखाड़ों से करतब दिखाते हुए युवा विभिन्न मार्गों से होते हुए ईदगाह में करबला पहुंचे और यहां पर ताजिए दफन किए । करतब देखने के लिए जगह-जगह सड़कों पर लोगों की भीड़ जमा रही।
ताजिए कमेटी बागपत के अध्यक्ष काले खां ने बताया कि शहर में कोहिनूर अखाड़े और अब्दुल वाहिद अखाड़े से जुलूस निकाले गए। युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। पटा खेलकर हैरतअंगेज करतब दिखाए। पांडव रोड से सब्जी मंडी, बड़ा बाजार, गांधी मार्ग और मुख्य मार्ग से होते हुए ताजिए का जुलूस निकाला । शौकत मार्केट में पूर्व मंत्री स्वर्गीय नवाब कोकब हमीद की हवेली के सामने करतब दिखाए। यहां सैकड़ों लोग जमा रहे। लोगों ने करतब दिखा रहे युवाओं का उत्साहवर्धन किया। पुलिस सुरक्षा के बीच यहां से ताजिए ईदगाह स्थित करबला ले जाए गए। कोहिनूर ने बताया कि ताजिए के जुलूस की तैयारी पिछले दस दिन से चल रही थी। इसमें नबील, माज, शाहरूख, साहिल, अरशद, गुड्डू और इंतजार ने पटा खेला और जुलूस के दौरान करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहर्रम पर दिनभर पुलिस की चौकसी
बागपत। मुहर्रम के जुलूस की सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी। दिनभर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। मेडिकल सेवाओं के लिए एंबुलेंस भी जुलूस के साथ रही। ताजिए के जुलूस को शहर में हवेली के सामने ले जाने की परंपरा है। यहां पर नवाब अहमद हमीद ने करतब देखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें