फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में बुलडोजर से पुष्पवर्षा, भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष का अनोखा स्वागत, वीडियो वायरल

Thu, 09 Jul 2026 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बड़ौत में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का बुलडोजर की बकेट से पुष्पवर्षा कर अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
भाजपा पश्चिमी उप्र अध्यक्ष का बुलडोजर से स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का बुधवार देर शाम अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. अमित राणा के नेतृत्व में बुलडोजर की बकेट से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

बुलडोजर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन

नवाब सिंह नागर शामली से बागपत पहुंचे थे। सबसे पहले वह राज्य मंत्री केपी मलिक के आवास पहुंचे, जहां राज्य मंत्री, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन को लेकर भी चर्चा हुई।

इसके बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. अमित राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इसी दौरान बुलडोजर की बकेट से पुष्पवर्षा की गई, जिसने कार्यक्रम को खास बना दिया।

वीडियो हुआ वायरल, लोगों में रही चर्चा
स्वागत का अनोखा तरीका राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम का वीडियो पूरे दिन सामाजिक माध्यमों पर तेजी से प्रसारित होता रहा और शहर में इसकी चर्चा बनी रही। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें