फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शुगर मिल के सामने अवैध काॅलोनी में चलाया बुलडोजर

Tue, 04 Apr 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शुगर मिल के सामने मेरठ बाईपास रोड पर अवैध कॉलोनी में सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जहां कई प्लॉट की दीवारों को तोड़ा गया।
विज्ञापन

तहसीलदार प्रसून कश्यप ने बताया कि कई दिनों से अवैध रूप से कॉलोनी काटने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर शुगर मिल के सामने मेरठ बाईपास रोड पर कॉलोनी में प्लॉटों की दीवारों को तोड़ा गया। इसके साथ ही वहां निर्माण दोबारा करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


शिक्षण संस्थानों से मतदान बूथ बदलने का आरोप
बागपत। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजुद्दीन ने चुनाव आयोग में शिकायत भेजकर गलत तरीके से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से बूथ बदलने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि विधानसभा, लोकसभा व निकाय चुनावों में पिछले कई दशक से जिन मदरसों में बूथ होते थे, उनको यह कहकर बदल दिया गया है कि वह धार्मिक स्थल में बनाए गए हैं। जिसके लिए चुनाव आयोग की ओर से हटाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन मदरसा एक शिक्षण संस्थान है और वहां से बूथ बदलने से वोट प्रतिशत काफी कम हो सकता है। उन्होंने पहले की तरह बूथ बनवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें