फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर जेल से फोन पर धमका रहा विक्की सुन्हेड़ा

Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विक्की सुन्हेड़ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। बुलंदशहर जेल में बंद विक्रांत उर्फ विक्की सुन्हेड़ा द्वारा फोन पर धमकाने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


बंदपुर गांव के प्रधान के पति प्रवीण चौधरी ने बताया कि काठा गांव के प्रॉपर्टी डीलर नीटू की शहर के रिवर पार्क के पास वर्ष 2013 में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में विक्की उर्फ विक्रांत व उसके साथी जेल में बंद हैं। फिलहाल विक्की बुलंदशहर कारागार में है। वे केस के गवाह हैं। उनका आरोप है कि विक्की उन पर समझौते का दबाव बना रहा है। आरोपी ने साथियों से उन पर जानलेवा हमला कराया था। वे किसी तरह बाल-बाल बचे थे। आरोपी लगातार उन्हें धमकी दिलवा रहा है। शुक्रवार को भी उन्होंने एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

 
फायरिंग के आरोपी इसरार के सीने में दर्द, मेरठ भेजा
बागपत। पुराने कस्बे के कुरैशियान मोहल्ले में रुपये के लेनदेन को लेकर हुई फायरिंग के मामले में आरोपी हाजी इसरार को पुलिस गुरुवार शाम कोतवाली ले गई थी। वहां पहुंचते ही उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिसवालों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


केतीपुरा मोहल्ला निवासी पशु व्यापारी शहजाद की व्यापारी हारुण से साढ़े 77 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। बाद में उनके बीच हुए झगड़े में पथराव और फायरिंग हुई थी। इसमें तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस अफसरों ने किसी तरह मामले को शांत कराया था। एक घायल ने बिल्लू कुरैशी, उसके पिता इसरार और भाइयों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी इसरार को पकड़कर कोतवाली ले आई थी। थोड़ी देर वह ठीक रहा, लेकिन बाद में अचानक सीने में दर्द की शिकायत की। पुलिस ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको मेरठ रेफर कर दिया। उसका वहां उपचार चल रहा है। इसरार दिल का मरीज बताया गया है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि इसरार का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें