फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा विधायक का कलक्ट्रेट में हंगामा

Sat, 24 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में बसपा विधायक लोकेश दीक्षित ने यूपी हरियाणा बार्डर पर तैनात पुलिस पर धान बेचने जाने वाले किसानों से एक हजार रुपया प्रति ट्रॉली वसूल करने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में हंगामा किया। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन देकर अवैध वसूली रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बसपा विधायक लोकेश दीक्षित किसानों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और हरियाणा बार्डर पर की जा रही अवैध वसूली के विरोध में हंगामा किया। आरोप लगाया कि जिले से धान लेकर सोनीपत मंडी में बेचने जाने वाले किसानों से हरियाणा बार्डर पुलिस एक ट्राली पर एक हजार रुपये वसूल कर रही है।

पैसे न देने पर किसानों की ट्रालियों को हरियाणा में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। यह किसानों का शोषण है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मात्र सौ-दौ सौ रुपये के लिए किसान इतनी दूर अपना धान बेचने के लिए जाता है, लेकिन उससे अधिक वसूली हरियाणा बार्डर पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन देकर अवैध वसूली बंद कराने की मांग की है। इसके अलावा विधायकने ऊर्जा निगम द्वारा बिजली दरों में की गई बढ़ोत्तरी पर रोष जताया। कहा कि ऊर्जा निगम की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने एडीएम से इस मामले में भी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें