फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: जीजा-साले को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, महिला समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 21 Sep 2022 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद के दोघट थानाक्षेत्र में आजमपुर मुलसम गांव में जीजा और साले की लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तमंचे की बटों से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

 

गाजियाबाद जनपद के आसिफपुर उजाड़ा गांव के रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि 19 सितंबर को वह आजमपुर मुलसम गांव में अपने साले अजय चौधरी के घर आया था। शाम के समय ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसे बचाने आए अजय की भी पिटाई कर घायल कर दिया गया।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Suicide: मनचले के खौफ में विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, पुलिस पर लगाए आरोप
विज्ञापन


लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर सुनीता, मनीष, सागर, राजबाला, राहुल, अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें