खेकड़ा। कस्बे की एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने और पति पर तीन तलाक देकर पिटाई कर घर से निकलने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई। महिला ने आरोप बताया कि छह वर्ष पहले उसकी शादी कस्बे के युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसको लेकर आए दिन उसकी पिटाई की जाने लगी। दो दिन पहले देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया, इसका विरोध करने पर पति और ससुराल वालों ने पिटाई की। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। खेकड़ा पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।