फोटो संख्या 2
बिनौली। थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव में मामूली कहासुनी को लेकर चार युवकों ने तीन सगे भाई बहन को मारपीट कर घायल कर दिया।
आशकिल ने बताया कि वह रविवार को जंगल से आ रहा था। गांव में चार युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बहन साईबा, गुड्डन बचाने के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने मामले की तहरीर थाने पर दी है।