फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गोवंश लाओ, पांच हजार का इनाम पाओ

विज्ञापन
 गोवंश को पकड़ो पांच हजार का ईनाम पाओ की खबर से संबं​धित फोटो।   दोघट के जंगल में घूमते ​निराश्
विज्ञापन
बड़ौत। दोघट कस्बे के जंगल में गोवंश का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गोवंशों ने तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसको देखते हुए लोगों ने बैठक कर गोवंश पकड़ने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ ही गोवंश पकड़वाने के लिए डीएम से भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सभासद पप्पू कलंदर ने बताया कि दोघट गांव के जंगल में गोवंश का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन गोवंश लोगों को टक्कर मारकर घायल कर रहे हैं। मंगलवार को भी गोवंशों ने संजीव, प्रमोद, विपिन को टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने कहा कि प्रशासन से लगातार गोवंश पकड़वाने की मांग कर रहे हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब गोवंश को पकड़कर लाने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
बैठक में हरवीर, बलबीर फौजी, कर्मवीर, प्रमाेद, अमरपाल, संजीव, अशोक, उधम सिंह, मास्टर धीरज, अभिषेक, रविन्द्र, मदन आदि शामिल रहे। इस संबंध में एसडीएम मनीष यादव ने बतायाकि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है। ईओ दोघट और सीवीओ बागपत से बातचीत कर जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें