फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भट्टे पर चल रही थी ईंट पथाई, तहसीलदार ने तुड़वाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुरा महादेव गांव के जंगल में महादेव ब्रिक इंडस्ट्री पर एनजीटी की रोक के बाद भी ईंट पथाई चल रही थी। जिस पर छापा मारकर तहसीलदार ने 20 हजार ईंटों को ट्रैक्टर चलाकर तुड़वाई।
विज्ञापन

तहसीलदार प्रसून कश्यप ने बताया कि एनजीटी ने ईंट भट्टों के संचालन व ईंट पथाई पर रोक लगा रखी है। पुरा महादेव गांव के जंगल में महादेव ब्रिक इंडस्ट्री केे भट्ठे पर ईंट पथवाने की सूचना मिली। बुधवार को महादेव ब्रिक इंडस्ट्री पर छापा मारा, जहां 20 हजार ईंट पथी हुई मिली। जिसमें कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चलाकर 20 हजार ईंटों को तोड़ा गया। तहसीलदार ने बताया कि एनजीटी के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी ईंट भट्टे पर पथाई होती मिलने पर तोड़ने और भट्ठा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें