बावली गांव में स्थित मंडलीय शहीद स्मारक पर सभा में शामिल भूतपूर्व सैनिक व ग्रामीण
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। बावली गांव में स्थित मंडलीय शहीद स्मारक में बृहस्पतिवार को सभा हुई। जिसमें स्मारक के नवीनीकरण पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत पारस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान, स्वागत गीत व देशभक्ति गीतों के द्वारा किया। मुख्य अतिथियों ने पेंशन, कैंटीन का सामान व शहीद स्मारक के सुंदरीकरण के विषय पर बातचीत की। रिसालदार मेजर शीशपाल ने बताया कि 15 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री, डीएम, सांसद को शहीद स्मारक समिति द्वारा ज्ञापन दिया था, यहां पर शहीद स्मारक के प्रांगण में 175 फुट का तिरंगा पोल लगवाने की मांग की गई थी जो कि अभी तक पूरी नहीं हुई है। संचालन हवलदार कृपाल सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि जीओसी ब्रिगेडियर राजीव कुमार, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह, कैप्टन ओमप्रकाश, कैप्टन सरदार सिंह, हवलदार राजवीर सिंह, देशपाल सिंह, सचिन तोमर, उपेंद्र तोमर, यशवीर सिंह, प्रमोद, सोहनवीर, सुशील, मोंटी तोमर, शिव कुमार, बबलू तोमर, राजेंद्र, प्रमेंद्र मौजूद रहे।