फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मचारियों ने यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय के 44 वें वार्षिकोत्सव पर ब्रह्मचारियों हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। व्यायाम शिक्षक विजय कुमार के निर्देशन में मयंक त्यागी, अभिषेक शर्मा, वंश त्यागी, शांतनु, अर्जुन, अर्पित, अंशु यादव, अनिकेश, नितिन, ईशान, मंदीप, अनंत, अजय शर्मा आदि ब्रहमचारियों ने संगीत पर पीटी, डंबल, लेजियम, सूर्य नमस्कार, आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे, लाठी, भाला, फरसा, तलवार चलाना, मुगदर, मलखम्ब पर सलामी आदि क्रियाओं का प्रदर्शन किया। आग के गोले से कूदने की क्रियाआें ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। ब्रह्मचारी रामफल के निर्देशन में प्रीति आर्य आदि ब्रह्मचारियों ने रस्से पर योगासनों के करतब दिखाए। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुनील शास्त्री, आचार्य राजकुमार शास्त्री ने संयुक्त रुप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें