फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दोस्त की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, बोला-बहन पर रखता था बुरी नजर

Sun, 04 Sep 2022 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका दोस्त उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। घटना के दौरान दोनों दोस्त साथ बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में वाजिदपुर गांव में देर रात एक युवक ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी, जब दोनों अपने कई साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।

विज्ञापन


मृतक सन्नी तोमर (24) पुत्र संजीव वाजिदपुर गांव का रहने वाला है। बता जा रहा है कि गत देर रात्रि सनी गांव के ही अपने दोस्त धीरज उर्फ छोला पुत्र तेजपाल के साथ एक टूटे हुए पुराने मकान में बैठकर शराब पी रहा था। दोनों के कई और साथी वहां मौजूद थे। इसी दौरान सन्नी तोमर ने धीरज को उसकी बहन के बारे में कुछ आपत्तिजनक बात कह दी, जिसके बाद धीरज ने गुस्से में आकर तमंचे से दो गोली उसके सीने में मार दीं।

यह भी पढ़ें: आस्था: सहारनपुर में ड्रोन से 26 छड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा, तीन दिवसीय मेले में होगा बाबा का जयघोष
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी व अन्य युवक वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सन्नी को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी धीरज को भी वाजिदपुर गांव से ही गिरफ्तार करने के बाद हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


सीओ युवराज सिंह ने बताया कि सन्नी तोमर का धीरज के घर काफी समय से आना जाना था। इसी दौरान सन्नी का धीरज की बहन से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इस बात की आपत्ति धीरज की मां ने की, तो सन्नी ने उसकी मां के साथ ही झगड़ा कर दिया। इसी बात को लेकर धीरज ने सन्नी तोमर की हत्या की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें