- आदर्श नंगला स्थित मिनर्वा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। मिनर्वा पब्लिक स्कूल आदर्श नंगला में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बोस हाउस व शिवाजी हाउस के बीच कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बोस हाउस ने शिवाजी हाउस को हराकर जीत दर्ज की। संस्थापक सत्यपाल सिंह व सुरेश बाला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक पुनीत तोमर, उपप्रधानाचार्य गौरव मान, दीपक भारद्वाज, सागर तोमर, सविता, रेनू, नरगिस व वंदना आदि मौजूद रहे।