फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सूरजपुर महनवा गांव के तालाब में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सूरजपुर महनवा गांव के तालाब में बुधवार दोपहर एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से शव तालाब से बाहर निकलवाया। शव की शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस ने एक अर्द्धविक्षिप्त युवक को भी हिरासत में ले लिया। ऐसी चर्चा है कि उसने युवक को तालाब में धक्का दिया है।
विज्ञापन

सूरजपुर महनवा गांव के तालाब में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तालाब के किनारे से शराब की खाली बोतले समेत अन्य सामान बरामद किया और वहां घूम रहे एक अर्द्धविक्षिप्त युवक को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने युवक और मृतक के साथ तालाब में नहाने की जानकारी दी। पुलिस ने तालाब से शव निकालने के लिए गोताखोर बुलाए, जिन्होंने घंटों मशक्कत के बाद शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नहीं हो पाई। हिरासत में लिया गया अर्द्धविक्षिप्त युवक दिल्ली के पश्चिम विहार का रहने वाला निकला। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें