पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बालैनी। थाना क्षेत्र के घटौली गांव के समीप हिंडन नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर ग्र्रामीणों की भीड़ इक्टठा हो गयी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रविवार सुबह करीब दस बजे की है। घटौली गांव के समीप हिंडन में बहकर आया अज्ञात व्यक्ति का शव नदी किनारे पेड़ से अटक गया। जिसको पुलिस ने बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि शव काफी पुराना लग रहा है।