फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तीन जोनल, आठ सेक्टर और 43 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा

Wed, 08 Feb 2023 07:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी, सचल दल करेंगे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा जोनल, आठ सेक्टर और 43 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। परीक्षा में नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। वहीं, सचल दल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
डीएम राजकमल यादव ने मंगलवार को परीक्षा की तैयारी को लेकर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल के 16086 व इंटरमीडिएट के 15706 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 16 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा के लिए 43 केंद्र बनाए गए हैं। जिला स्तर पर एक प्रशासनिक और विभागीय नोडल अधिकारी नामिल किया गया है। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा से पूर्व कक्ष निरीक्षकों को ओएमआर शीट का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिकारियों को परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय निगरानी कक्ष से जोड़े जा चुके हैं। जिले के 43 परीक्षा केंद्रों के 1543 सीसीटीवी जोड़े गए हैं। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। निगरानी कक्ष के सहायकों को परीक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें